July 27, 2024

Chandigarh Headline

True-stories

इनरव्हील कल्ब ऑफ चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की अध्यक्ष ऊषा शर्मा चंडीगढ़ पुलिस से सम्मानित

चंडीगढ़, 15 मार्च, 2022: इनर व्हील कल्ब ऑफ चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की अध्यक्ष ऊषा शर्मा को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में उनके सामाजिक कार्यों को उत्साहपूर्वक ढंग से करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए सम्मानित किया।

इनर व्हील कल्ब ऑफ चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की अध्यक्ष ऊषा शर्मा को यह सम्मान सेक्टर 42 स्थित गर्वमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के एडवाइजर धर्मपाल की पत्नी अनिता पाल ने प्रदान किया।

इस मौके पर ऊषा शर्मा ने कहा कि यह सम्मान पाकर वे गर्व महसूस कर रही हैं उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमारे कल्ब के सभी सदस्यों के सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए भी है जो कि पूरी निष्ठा के साथ समाज में जनकल्याणकारी कार्यों को पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाकर हमारें कल्ब का मनोबल ऊंचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Copyright © All rights reserved. Please contact us on gurjitsodhi5@gmail.com | . by ..